पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाबी खत में मोदी ने पूछे नीतीश से सवाल

जवाबी खत में मोदी ने पूछे नीतीश से सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दवा घोटाला : पूर्वसीएम पूर्व डिप्टी सीएम में पत्र युद्ध

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि वे मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को दवा घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की सलाह दें। नीतीश को उनके पत्र का जवाब देते हुए मोदी ने उनके सामने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने नीतीश द्वारा सवाल पूछे जाने पर हैरत जताया है। कहा-सारी जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी जा सकती है, फिर मुझसे क्यों जानकारी मांगी जा रही है। नीतीश ने पिछले दिनों पत्र लिखकर मोदी से कुछ जानकारी मांगी थी।

मोदी ने कहा कि नीतीश को तो सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि मुख्य सचिव समेत तमाम आला अधिकारी उन्हें ही रिपोर्ट करते हैं और निर्देश प्राप्त करते हैं। यदि नीतीश और सीएम आवास पर सीसीटीवी लगा हो या फिर फोन काॅल्स के रिकार्ड निकाला जाए तो यह प्रमाणित हो जाएगा। शेष| पेज 9





पिछलेदिनों नालंदा में 61 गाड़ियों के काफिले में 40 अधिकारियों के थे। मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चन्द्रा किस हैसियत से नीतीश के काफिले में थे?

मोदी ने नीतीश से पूछे ये सवाल-

0 क्या शाहनवाज अली ने 4 अक्टूबर 2013 को मुख्यमंत्री प्रभारी स्वास्थ्यमंत्री के नाते आपको तमाम दस्तावेज नहीं भेजे थे?

0 अखबारों में 3 6 दिसम्बर 2013 को प्रमुखता से यह खबर नहीं छापा था? उस समय सीएम-मंत्री होने के नाते आपने क्या किया?

0 इस मामले में 24 दिसम्बर 2013 को पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद आपको इस घोटाले की जानकारी नहीं मिल गयी थी?

0 13 जनवरी को जांच के लिए कमेटी बनी तब आपको इस घोटाले की जानकारी नहीं हुई?

0 सात दिनों में कमेटी के रिपोर्ट देनी थी, पांच माह बाद भी प्रतिवेदन क्यों नहीं सका?

0 प्रभारी मंत्री के नाते आपने कार्रवाई की होती तो समय पर रिपोर्ट गयी होती।

0 बीएमएसआईसीएल या स्वास्थ्य समिति के अधिकतर निर्णयों में स्वास्थ्यमंत्री का आदेश नहीं चलता, पर क्या सीएम के नाते हस्तक्षेप का अधिकार नहीं?

0 क्या आपके गृह जिला नालंदा निवासी दिल्ली सचिवालय सेवा के अधिकारी संजय कुमार आपके प्रथम कार्यकाल में आपके आप्त सचिव नहीं थे, जो बाद में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव के नाते तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष बने?

0 क्या संजय कुमार की साली की शादी आपके पूर्व प