- Hindi News
- पुर्जा दिखाने, सूई दिलाने को भटके मरीज के परिजन
पुर्जा दिखाने, सूई दिलाने को भटके मरीज के परिजन
पटना. सिविल सर्जन डॉ. केके मिश्रा ने पीएमसीएच को 25 और एनएमसीएच को 15 नर्स दिए हैं। डॉ. मिश्रा के मुताबिक इनमें से कई नर्सों ने ज्वाइन कर लिया है और शेष नर्स रविवार तक तैनात हो जाएंगी। इन्हीं दोनों अस्पतालों से नर्सों की मांग की गई थी। नर्सों की कमी है, फिर भी जरूरी था कि वहां नर्स को तैनात होने के लिए आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान से नर्स की मांग नहीं की गई है। आईजीआईसी के प्रभारी निदेशक डॉ. हरेंद्र प्रसाद के मुताबिक स्थायी नर्सों से फिलहाल काम चलाया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ेगी, तो नर्स की मांग की जाएगी।
बिना इंटरव्यू नियमित करना संभव नहीं
उधर,अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्थायी नौकरी के लिए सरकारी प्रक्रिया है। उसे तो पूरा करना ही होगा। बिना इंटरव्यू नियमित करना संभव नहीं है। कर्मचारी चयन आयोग ने संविदा पर बहाल नर्सों का इंटरव्यू लेने के लिए आठ अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। इसकी जानकारी उन्हें दे दी गई है। इसके बावजूद नर्स हड़ताल पर अडिग हैं। अस्पताल प्रशासन और कुछ नहीं कर सकता। अब सरकार ही कुछ कर सकती है। सरकार भी नियम के तहत जो करना होगा, करेगी।
धरनाके साथ नारेबाजी भी
प्राचार्यडॉ. एसएन सिन्हा ने कहा कि स्थायी और प्रशिक्षु नर्सों को तैनात किया गया हैं। फिलहाल, इन्हीं लोगों से काम लिया जा रहा है। समझाने के बाद भी हड़ताली नर्स काम पर नहीं लौटी। इस बाबत मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार से मिलेंगे और स्थिति से अवगत कराएंगे। उनसे आदेश मिलने पर ही कोई कार्रवाई की जीएगी। उधर, शुक्रवार सुबह से ही संविदा पर कार्यरत नर्सें काम बंद कर धरने पर बैठी हैं। बीच-बीच में नारेबाजी हो रही है। वी वांट जस्टीस जैसे नारे लगा रही हैं।
पीएमसीएच: सिविल सर्जन ने दिए 40 नर्स
भास्कर न्यूज. पटना
पीएमसीएच में संविदा पर कार्यरत नर्स दूसरे दिन भी एक सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर रहीं। शनिवार को हड़ताल में इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल और गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संविदा पर कार्यरत नर्सें भी शामिल हो गईं। इससे नर्सिंग व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
प्रधानसचिव से वार्ता विफल
शनिवारशाम में प्रधान सचिव से नर्सोँ की वार्ता विफल रही। प्रधान सचिव दीपक कुमार ने कहा कि आ