- Hindi News
- पूटा अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला
पूटा अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला
पीके पोद्दार, एनके पांडेय रोहित रमण भिड़ेंगे
पटनाविश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। पूटा अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वहीं, महासचिव पद पर दो शिक्षक भिड़ेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पैनल साफ हो गया है। पूटा कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने की भी घोषणा कर दी गई।
चुनावी माहौल गरमाने के बाद अध्यक्ष पद के लिए दावा पेश कर रहे तीनों उम्मीदवारों ने पीछे हटने से मना कर दिया। अब मुकाबला वर्तमान अध्यक्ष पीके पोद्दार, एनके पांडेय रोहित रमण के बीच होगा। महासचिव पद के डॉ. गोविंद कुमार ने नामांकन वापस ले लिया। सीधा मुकबला अब डॉ अनिल कुमार डॉ. एनके झा के बीच होगा। वहीं, उपाध्यक्ष के दो पदाें के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। गोविंद कुमार, एमपी त्रिवेदी, एसएम जावेद हयात विजय कुमार के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त सचिव के दो पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। अभय प्रकाश, अवधेश कुमार रजनीश कुमार चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर कामेश्वर पंडित शिवसागर प्रसाद के बीच सीधा मुकाबला होगा। कार्यकारी समिति के 11 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। फैकल्टी ऑफ आर्ट्स से विनय सोरेन, गोविंद कुमार, कामेश्वर पंडित प्रदीप कुमार, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स से एसबी लाल, फैकल्टी ऑफ साइंस से अरविंद कुमार, बीएन कॉलेज यूनिट से विनोद कुमार, बीएन सिन्हा एसबी मित्रा और पटन कॉलेज यूनिट से मनोज कुमार सिन्हा विजय कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।