- Hindi News
- श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास दिखेगा जोधपुर का जसवंत थाडा किला का दृश्य
श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास दिखेगा जोधपुर का जसवंत थाडा किला का दृश्य
1994 से यहां हो रहा है भव्य पूजा का आयोजन
झारखंड से आए हैं कलाकार
श्रद्धालुओं के लिए 25 वॉलेंटियर तैनात किए जाएंगे। 24 घंटे प्रसाद वितरण तथा श्रद्धालुओं के लिए कुर्सी और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। यहां 1994 से भव्य पूजा का आयोजन हो रहा है। हर साल नए थीम पर पंडाल का निर्माण किया जाता है। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर दुर्गापूजा समिति व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष कुमार राकेश रंजन, सचिव अशोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बिरजू प्रसाद, व्यवस्थापक संतोष जायसवाल, श्रीकांत प्रसाद, अशोक बाबा, शेखर कुमार आदि हैं।
जोधपुर का जसवंत थाडा
अशोक कुमार सिंह
सचिव
कुमार राकेश रंजन
अध्यक्ष
जसवंत थाडा जोधपुर के मेहरानगढ़ किला परिसर की बाईं ओर स्थित है। यहां महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय (जोधपुर के तैतीसवें राठौर शासक) का संगमरमर से बना सुंदर स्मारक है। इसे उनके बेटे महाराजा सरदार सिंह ने 19वीं सदी में बनाया था। यह संगमरमर के जटिल नक्काशों के कारण मारवाड़ के ताजमहल के रूप जाना जाता है। मुख्य स्मारक एक मंदिर के आकार में बनाया गया था।
बुद्धा कॉलोनी चौक से पटना टेंट हाउस तक दोनों तरफ रंगीन बल्ब एवं एलईडी लाइट के साथ रोलेक्स से सजाया जाएगा। झारखंड के मधुपुर से आए कारीगर महेंद्र कुमार एवं आजाद ने बताया कि पंडाल को सजाने के लिए विशेष रूप से सफेद कपड़ा, थर्मोकोल और प्लाई बोर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह श्रद्धालुओं को दूर से ही चमकता हुआ दिखाई देगा। प्रतिमा निर्माता रविशंकर पंडित ने कहा कि मां की मूर्ति बंगाली पद्धति पर बनी रहेगी।
महेन्द्र कुमार
प्रमुख कलाकार