पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तनातनी के बीच हटा अतिक्रमण

तनातनी के बीच हटा अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी. तनातनीहंगामा के बीच पटना नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान निगम ने अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगा कर उनसे 11 हजार रुपए की वसूली की। अतिक्रमण हटाओ टीम को देखते ही सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोग भागने लगे। कंचन घाट के पास खटाल के शेड को तोड़ा गया। हरिमंदिर गली में रास्ते में पड़ने वाली दुकानों को हटाया गया। गली के अंदर धार्मिक आस्था से जुड़े एक स्थान को तोड़े जाने पर लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का कहना था कि अनुमंडल प्रशासन ने इस स्थान को क्षतिग्रस्त नहीं करने का भरोसा दिलाया था क्योंकि इस संबंध में एक ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया था।