पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे स्वस्थ पैदा होंगे तो डायबिटीज की आशंका कम

बच्चे स्वस्थ पैदा होंगे तो डायबिटीज की आशंका कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहम्मद इकबाल (कंकड़बाग), सतीश कुमार सिन्हा (बहादुरपुर), गौतम कुमार (महेन्द्रू), पंकज कुमार यादव (पटना), हजारी प्रसाद सिंह (राजेन्द्र नगर), कुंदन कुमार (नौबतपुर), वाकर (बोकारो), कमल किशोर (पटना), कन्हैया जी (पटना), सोनू (गया), ब्रजेश कुमार (पटना), कृष्ण प्रकाश (सब्जी बाग), पंकज कुमार यादव (पटना), मोहम्मद सिराजुद्दीन अंसारी (बोरिंग रोड)।

डॉ. अजय कुमार

महिलाओं खासकर गर्भवती का सही पोषण जरूरी है। बच्चे स्वस्थ पैदा होंगे तो उनके वयस्क होने पर डायबिटीज होने की आशंका कम होगी। जो बच्चे कम वजन के होते हैं उनमंे वयस्क होने पर डायबिटीज का खतरा अधिक रहता है। स्वस्थ बच्चे का वजन ढाई से चार किलो होना चाहिए। रिसर्च से यह साबित हो चुका है। यह कहना है राजधानी के चर्चित मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार का। वे शनिवार को दैनिक भास्कर के हेल्थ लाइन कार्यक्रम में पाठकों के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कम वजन के बच्चों का पैंक्रियाज कम विकसित होता है और पैंक्रियाज ही इंसुलीन बनाता है। उन्होंने कहा कि जिनके माता-पिता दोनों मधुमेह के मरीज हैं उन्हें सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि उन्हें मधुमेह से पीड़ित होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे लोगों को समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए।

{मेरा शुगर का स्तर फास्टिंग 470 और भोजन के बाद 218 है? -रमाशंकर प्रसाद, नौबतपुर

शुगरको नियंत्रित करने के लिए पहले एक सप्ताह तक इंसुलिन की सुई लेनी होगी। शुगर नियंत्रित होने पर टैबलेट ले सकते हैं।

{मधुमेहका मरीज हूं और लकवा भी मार दिया है? -दीपक कुमार, पटना

ऐसीस्थिति शुगर को हर हाल में नियंत्रित रखना है। लकवा के मरीज हैं खून पतला करने की दवा भी चलनी चाहिए।

{20साल से मधुमेह का मरीज हूं? दवा में अधिक खर्च है? -राजकुमार विभूति, खगौल

सस्तीदवाएं आती हैं। उसे भी ले सकते हैं। महंगी दवाएं अच्छी होती हैं।

{खालीपेट में शुगर 140 और खाने के बाद 196 हैं? -नवल किशोर प्रसाद,पटना

काफीहद तक ठीक है। इसे मेनटेन करना होगा। आलू, चावल, चीनी, शर्बत, मीठा, आम, अंगूर, केला, पपीता आदि से परहेज करें। झटक कर चलें। 24 घंटे में कभी झटक कर चल सकते हैं। जरूरी नहीं है कि सुबह में ही टहलें। फल में सेव, अमरूद, नारंगी, मौसमी सीमित मात्रा में ले सकते हैं।

{मधुमेहको कैसे नियंत्रित रखा जा सकता है? -चंद्रवीर सिंह, गोला रो