स्वच्छता अभियान पर प्रशिक्षण
मसौढ़ी. जिलाजल एवं स्वच्छता समिति, पटना के तत्वावधान में निर्मल भारत के अभियान के तहत पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण का आयोजन शनिवार को धनरुआ के सोनमई गांव में किया गया। इसमें सोनमई पंचायत के कई जनप्रतिनिधियों, आशा, आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका टोलासेवक समेत कई समाजसेवियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से लोगों को शौचालय निर्माण उसके उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड समन्यवक सुरेन्द्र कुमार, प्रशिक्षक सुजीत कुमार, मुखिया जनार्दन ठाकुर, जितेन्द्र कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।