पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशन राज प्रिया बने चैंपियन

किशन राज प्रिया बने चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महंत हनुमान शरण डीएवी विजेता

राष्ट्रीय टेनीकाइट से बिहार बाहर

िजला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष और महिला एकल वर्ग का खिताब क्रमश: किशन राज और प्रिया कुमारी ने जीत लिया है। किशन ने फाइनल में यश आनंद को 11-6, 2-11. 11-9, 11-7, 7-11, 11-9 से पराजित किया. जबिक प्रिया ने सुपर्णा जोशी को 7-11, 11-4, 11-3, 11-7 से हराया। सेमीफाइनल में किशन राज ने नमन कुमार को हराया था, वहीं यश ने जुनैद उर रहमान को हरा फाइनल में स्थान बनाया था।

जूिनयर बालक वर्ग का खिताब यश आनंद ने जीता। फाइनल में यश ने योगेश माथुरी को 8-11, 13-11, 11-3, 11-3 से हराया। उधर, कैडेट बालक एकल में अंकित कुमार ने बाजी मारी। बिहार यंग मेंस इंस्टीट्यूट अशोक राजपथ में संपन्न हुई प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेताओं को मुख्य अतिथि राज्य कला, संस्कृति युवा विभाग के उप निदेशक (क्रीड़ा) बलबीर यादव ने पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर बिहार टेबल टेनिस संघ के सचिव मुकेश राय भी मौजूद थे।

टेबल टेनिस के विजेता खिलाड़ी

पटना | मुजफ्फरपुरमें चल रही 19वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय टेनीकाइट चैंपियनशिप में दूसरे दिन पुरुष और महिला वर्ग में बिहार ने एक मैच जीता, जबकि बाकी में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही बिहार की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। शनिवार को खेले गए अन्य मैचों में बिहार की साक्षी कुमारी, सुप्रिया चौबे एवं विवेक वैभव, विकास, पश्चिम बंगाल की पापिया चौधरी, लोपा दास एवं अमित सरकार, लोकनाथ दास ने शानदार खेल दिखाया। रविवार को फाइनल मैच एवं मिश्रित युगल स्पर्द्धा के सभी मैच वसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, सिलौत में खेले जाएंगे। यह जानकारी संघ के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी।

पटना जिला विद्यालय बॉल बैडमिंटन का खिताब बालक वर्ग में हनुमान शरण उच्च विद्यालय ने जीत लिया है। वहीं बालिका वर्ग में डीएवी स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर चैंपियन बना। हनुमान शरण ने फाइनल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर को 29-27,29-19 से हराया। वहीं, बालिका वर्ग में डीएवी ने धनश्यान बालिका विद्यालय को पराजित किया। इस टूर्नामेंट में रंजीत, सुधांशु, राज कुमार, सत्यम, आकाश, राजा, मनीष, सोनल, शिव रंजनी,चंचल रिया ने अच्छा खेल दिखाया। विजेताओं को बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् के निदेशक जयकृष्ण मेहता ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला खेल प