पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी के विकास से ही देश समाज का सर्वांगीण विकास

हिन्दी के विकास से ही देश-समाज का सर्वांगीण विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिन्दीकेविकास से ही देश-समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। छात्र-छात्राओं को हिन्दी में बातचीत करने की आदत खुद में विकसित करने की जरूरत है। यह बातें शनिवार को एएन कॉलेज में हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के प्राचार्य डा ललन सिंह ने कही। भाषण प्रतियोगिता का विषय था “हिंदी दिवस की प्रासंगिकता”। उन्होंने छात्रों से अपने दैनिक जीवन में हिन्दी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिन्हा लाइब्रेरी के पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राम शोभित प्रसाद सिंह ने भाषण कला की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। मंच संचालन करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कलानाथ मिश्र ने हिंदी दिवस को राष्ट्रीय पर्व बताते हुए कहा कि हिंदी में भाषण प्रतियोगिता छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

छात्रों की ओर से सबसे पहले शिवनंदन, सीमा, प्रीति लक्की ने डॉ. प्रतिभा सहाय के निर्देशन में महाविद्यालय-गीत \\\"करो अनुग्रह हे नारायण\\\' के गायन से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद 35 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में हिंदी दिवस की महत्ता पर अपने विचार रखे। वहीं निर्णायक मंडल में डॉ. शैलेंद्र मिश्रा डॉ. बद्री नारायण सिंह थे। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर इतिहास विभाग के दीपक जायसवाल, दूसरे तीसरे स्थान पर स्नातकोत्तर हिंदी-1 के अमित मिश्रा शिवनंदन प्रसाद रहे। सोमवार को इन्हें सम्मानित किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्णा सिंह ने किया। इस मौके पर शिक्षक डॉ. संजय सिंह, डॉ रमेश पाठक, डॉ प्रतिभा सहाय, डॉ कृष्णा सिंह, डॉ सोना सिंह, महाविद्यालय छात्र संघ के सचिव चंदन भास्कर, सूरज प्रकाश, राधेश्याम के अलावा कई छात्र मौजूद रहे।

रानी पड़ी उदास रे

पटना|हिंदीपखवारे के 13वें दिन शनिवार को काजीपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय में युवा कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य आनंद किशोर शास्त्री, डॉ. अनिल सुलभ, विदिशा वरुण, रमेश कुमार मिश्र, आर प्रवेश, विष्णु प्रभाकर, यशस्वी पांडेय, पंकज प्रियम, नीरव समदर्शी ने श्रोताओं पर प्रभाव डाला। कमलेन्द्र झा कमल, रवींद्र नाथ चौधरी उपस्थित थे।

बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

पटना|रोजमर्राके जीवन में हिन्दी अपनाने की अपील करते हुए शुक्रवार की सुबह विवेकानंद मेमोरियल एकेडमी न्यू जक्कनपु