- Hindi News
- कटियाबाज में दिखी बिजली संकट से उपजी त्रासदी
कटियाबाज में दिखी बिजली संकट से उपजी त्रासदी
कंज्यूमरयूनिटीएंड ट्रस्ट सोसाइटी की ओर से निदान के सहयोग से शनिवार को डॉक्यूमेंट्री फिल्म कटियाबाज का प्रदर्शन रिजेंट फन सिनेमा में किया गया। फहाद मुस्तफा और दीप्ति कक्कड़ निर्देशित राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकी इस फिल्म में कानपुर शहर में दिवालिया हो चुकी विद्युत वितरण कंपनी और बिजली संकट से जूझ रहे शहर वासियों के संघर्ष को दिखाया गया। सिनेमा हॉल में इसे देखने के लिए प्रत्यय अमृत, जितेन्द्र श्रीवास्तव, पलका सहनी, बी राजेन्द्र जैसे सीनियर आइएएस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में बिहार सरकार के अधिकारी, बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारी, जन प्रतिनिधि, जिला प्रशासन, शैक्षणिक संस्थाओं, उपभोक्ता संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे। डॉक्यूमेंट्री फिल्म कटियाबाज में बिजली संकट से जूझ रहे कानपुर शहर के दो पात्रों की कहानी मुख्य रूप से है।
िफल्म कटियाबाज काे देखने पहुंचे पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी प्रत्यय अमृत।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।