मनोज के गीतों पर झूमे दर्शक
मनोज के गीतों पर झूमे दर्शक
पटना| आचार्यसुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल में शनिवार को भोजपुरी गायक मनोज मिश्र पहुंचे। आचार्य सुदर्शन के गीतों पर आधारित भाजन-संध्या में शिक्षक और विद्यार्थी खूब झूमे। भइया हो कांवरिया और भोले भंडारी को मनाएंगे हम जैसे गानों ने लोगों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर पटना के गायक मनोज तपस्वी और सेतु सिंह ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आचार्य सुदर्शन के साथ डॉ. कुमार अरुणोदय, विद्यालय के प्राचार्य एसपी सिंह, उप प्राचार्य ओपी सिंह उपस्थित थे।