पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

baby show

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
baby show

अपर्णा श्रीवास्तव की बात पर ठुड्‌डी के जगह सबने अपना हाथ कान के पास रख लिया।

सेंट माइकल हाईस्कूल में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोिगता के अवसर पर बोलचाल की भाषा की जानकारी देतीं बिहार सेंटर कैम्ब्रिज पटना की अपर्णा श्रीवास्तव (दांए)। साथ में स्कूल के प्रिंसीपल फादर पीटर और पुरस्कृत छात्र-छात्राएं (बांए)।

सिर्फ बोलें नहीं, सुनें, समझें और फिर काम पूरा करें

डीबी स्टार > पटना

प्रभावीभाषणबोलचाल का सबसे बेहतर तरीका है। इसे कम्युनिकेशन स्किल से और भी बेहतर बनाया जा सकता है। बातचीत के दौरान सबसे अधिक जरूरी है कि सामने से बोल रहे व्यक्ति की बात को सुनें, फिर समझें, इसके बाद ही अपने काम को अंजाम तक ले जाएं। ये बातें सेंट माइकल हाई स्कूल में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता में शिक्षक अपर्णा श्रीवास्तव ने कही। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को अपने हिसाब से हाथ को अलग-अलग तरह से घुमाया। सबने उनकी नकल भी की।

इसी बीच उन्होंने अपने हाथ को ठुड्डी के पास रखने को कहा और खुद अपने हाथ को कान के पास रखा। उनकी नकल कर रहे सभी लोगों भी ठुड्‌डी (चिन) के पास हाथ रखने की बात सुनी, लेकिन सबने अपना हाथ कान के पास ही रखा। इसके बाद उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ सुनने की जगह दूसरों की बातों पर पूरी तरह ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में सेंट माइकल हाई स्कूल के प्राचार्य फादर पीटर, बिहार सेंटर कैम्ब्रिज पटना की अपर्णा श्रीवास्तव, जेडी वीमेंस कॉलेज पटना की डॉ. रंजू सिंह और डॉ. सीमा मिश्रा उपस्थित थे। प्रतियोगिता में स्टेनी पेइस और इप्सिता शरण के गाइडेंस में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इन्होंने लिया भाग

इस भाषण प्रतियोगिता में राजधानी के 16 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान सेंट डोमिनिक सवियोज हाई स्कूल, ज्ञान निकेतन, डॉन बास्को एकेडमी, कार्मेल हाई स्कूल, नॉट्रेडम एकेडमी, शिवम पब्लिक स्कूल, हार्टमन‌्स हाई स्कूल, इंटरनेशनल हाई स्कूल, लोयला हाई स्कूल, सेंट जोसेफ, सेंट कैरेंस हाई स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल, बीडी पब्लिक स्कूल, सेंट माइकल हाई स्कूल के बच्चों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया।

ये रहे विजेता

प्रतियोगिता में नॉट्रेडम स्कूल के मुस्कान पोद्दार को प्रथम, इंटरनेशनल स्कूल के जैन जफर को द्वितीय और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल के अमारा सुबुल को तृती