पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. विमल की देखरेख में हुआ मरीजों का इलाज

डॉ. विमल की देखरेख में हुआ मरीजों का इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएं स्वस्थ तो परिवार खुशहाल : पूनम ठाकुर

आईपीएस की प|ियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

शिविर में आईपीएस की प|ियों के साथ ही महिला आईपीएस भी थीं। इन लोगों ने कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह के बाद मौजूद महिला मरीजों को वे डॉक्टरों के पास ले गईं। कहा, जो भी तकलीफ है, बेझिझक बताएं। जांच होने के बाद उन्हें दवा देने में भी इन लोगों ने खूब सहायता की। शिविर में आईपीएस अधिकारी या उनकी प|ी और मरीज के बीच कोई फासला नहीं दिखा। इस अवसर पर मीनाक्षी महाराज, कविता कुमार, सीमा चंद्रा आदि मौजूद थीं।

डीबी स्टार > पटना

महिलाएंस्वस्थरहेंगी तो परिवार खुशहाल रहेगा। आईपीएस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम ठाकुर ने ये बातें शनिवार को बीएमपी-5 में एसेसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में कहीं। शिविर के पहले दिन बीएमपी जिला पुलिस बल के जवानों की प|ियां महिला परिजनों का इलाज किया गया। पहले दिन लगभग सात घंटे तक चले इस शिविर में 300 महिलाओं की जांच हुई और उन्हें दवाएं देने के साथ ही जरूरी डॉक्टरी सलाह भी दिए गए। रविवार को बीएमपी-5 में शिशु रोग को लेकर हेल्थ कैंप लगेगा।

उद‌्घाटन में पटना प्रमंडल की आयुक्त एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि पुलिस का काम कठिन और चुनौतियों से भरा होता है। इसी वजह से अगर पति पुलिस अधिकारी होते हैं तो प|ियों के स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते। अगर प|ी पुलिस अधिकारी होती है तो वे पति के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं रख पाती हैं। उन्होंने कहा कि एसो. की पहल सराहनीय है। बालश्रम आयोग अध्यक्ष निशा झा ने कहा कि ऐसे शिविर से स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता पैदा होती है। बीएमपी की आईजी प्रीता वर्मा ने कहा कि परिवार में महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक होना जरूरी है। संचालन एसो. की सचिव मधुरिमा राज ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन मीनाक्षी महाराज ने किया।

हेल्थ कैंप के उद्‌घाटन में मौजूद शांति, मधुलिका राज, मीनाक्षी मनु महाराज, अर्चना श्रीवास्तव, शक्ति द्विवेदी (बाएं से दाएं) और उपस्थित महिलाएं।

इंडियन डॉक्टर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. विमल कारक के देखरेख स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम ने महिलाओं का जांच किया। इस मौके पर पटना के सिविल सर्जन केके मिश्रा, डॉ. उषा डिडवानिया, डॉ. मलिका सिंह, डॉ. रीता चकौर, डॉ. के.मंजू, डॉ. अंजना सिन्ह