कालिदास में किताब का लोकार्पण
पटना | भिखारीठाकुर के नाटक भाई विरोध पर रामदास राही द्वारा लिखित समीक्षात्मक पुस्तक ’अतीत और वर्तमान के आईने में भाई विरोध’का लोकार्पण शनिवार को कालिदास रंगालय में हुआ। पुस्तक का लोकार्पण डॉ राम शोभित प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर के किसी नाटक को लेकर विस्तृत विवेचना वाली पुस्तक लिखने का यह पहला प्रयास है। पुस्तक भिखारी ठाकुर पर शोध करने वालों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। लोकार्पण के बाद भिखारी ठाकुर स्कूल ऑफ ड्रामा की सांस्कृतिक टीम रंगयात्रा की ओर से फैज अहमद फैज, गोरख पाण्डेय, हरिवंश के जनगीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं इसके बाद गुरुवार को मंचित नाटक ’ओ मेरा देश’ का शुक्रवार को दुबारा से मंचन किया गया।
भिखारी ठाकुर के नाटक भाई विरोध पर लिखी किताब का लोकार्पण हुआ।