पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेशनल लेवल पर पटना को रिप्रजेंट करेगा अंकुर

इंटरनेशनल लेवल पर पटना को रिप्रजेंट करेगा अंकुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बा रहवींका छात्र अंकुर, अग्रज दुनिया के उन 40 बच्चों में शामिल है जिसे डेस्कटेरिटी ग्लोबल जैसी संस्था में वर्कशॉप करने का मौका मिला है। डेस्कटेरिटी एक ग्लोबल इंटरनेशनल संस्था है, जो दुनिया के टैलेंटेड स्टूडेंट्स में लीडरशिप, पब्लिक स्पीकिंग और एंटरप्रन्योरशिप विकसित करने का काम करता है। चुल्हाईचक का रहने वाला अंकुर बताता हैं कि इस वर्कशॉप ने उनके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख दिया। उनमें ऐसी क्वालिटी डेवलप हुई कि वह आज लाखों की भीड़ को संबोधित कर सकते हैं। अंकुर आर्ट्स से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पापा नचिकेता झा की तरह बड़ा अधिवक्ता बनना चाहता है।

अंकुर का पिछले साल भी डेस्कटेरिटी ग्लोबल में चयन हुआ था। उन्होंने डेस्कटेरिटी ग्लोबल द्वारा आयोजित क्विज कॉन्टेस्ट 17 अंडर 17 में चयन हुआ था। कॉम्पिटिशन में ज्वाइंट विनर रहे थे। अंकुर अब डेस्कटेरिटी ग्लोबल के सौजन्य से इंटरनेशनल लेवल के कॉम्पिटिशन में भाग ले सकेंगे। वह कहते हैं कि आने वाले समय में वह इंटरनेशनल लेवल पर पटना को रिप्रजेंट कर अवार्ड जीतना चाहते हैं।

Âअिभमन्यु कुमारसाहा