- Hindi News
- मणिपुर से छात्रों ने लगाई गुहार, हमें बचाइए सरकार
मणिपुर से छात्रों ने लगाई गुहार, हमें बचाइए सरकार
एनआईटीमणिपुर में बिहारी छात्रों पर हमले के चार दिनों बाद भी मंगलवार शाम तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। वहां मौजूद छात्रों का कहना है कि वे यहां फंसे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। कॉलेज प्रशासन का रवैया नकारात्मक है। उनकी ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
चार दिनों से बिहारी छात्र हॉस्टल में फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई नही कर सका है। लगातार पिटते-डरते एनआईटी मणिपुर के बिहारी छात्र बिहार सरकार से मदद की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन यहां से कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई।
एनआईटी मणिपुर के हॉस्टल में पड़े छात्रों के हालात ये हैं कि जिस इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए वे गए हैं, वो चार दिनों से बंद है। बिहारी छात्र कक्षाओं में जा पा रहे हैं और सेल्फ स्टडी कर पा रहे हैं। इसके अलावा खाने की भी दिक्कत हो गई है। छात्रों ने बताया कि हॉस्टल के मेस में भी खाने में डर लगा रहता है कि स्थानीय छात्र कहीं पीटने लगे।