- Hindi News
- सीएम आवास में तैनात सिपाही के बेटे की हत्या
सीएम आवास में तैनात सिपाही के बेटे की हत्या
प|ी की चीख से माहौल गमगीन
जिऊतिया के दिन मां पर टूटा दुखों का पहाड़
लगाया जा रहा सुराग
दो घुसे थे अंदर
पुलिस गश्ती नहीं
चारों तरफ फैला खून
मुख्यमंत्रीआवास में तैनात सिपाही सुरेश प्रसाद के 28 वर्षीय बेटे रवि कुमार की मंगलवार देर शाम अपराधियों ने हत्या कर दी। बाइक पर सवार अपराधियों ने बेउर थाना से चंद कदम दूर बेउर-हसनपुरा रोड में स्थित रवि की दुकान में घुसकर उसे नजदीक से सिर में गोली मार दी।
गोली लगने से रवि दुकान में ही लुढ़क गया। गंभीर अवस्था में उसे पीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। गोली चलने की आवाज सुनकर दुकान से सौ मीटर दूर घर में मौजूद सुरेश प्रसाद स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन अपराधी बाइक से बेतौड़ा रोड की ओर फरार हो गए।
रवि हसनपुरा निवासी सुरेश का बड़ा बेटा था। पांच वर्ष पहले ही उसने सुधा ए-टू-जेड नामक किराना दुकान खोली थी। सात साल पहले चितकोहरा निवासी सुधा देवी से उसकी शादी हुई थी। रवि को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आशीष 5 साल का है, जबकि छोटा आलोक 3 साल का है। रवि का मंझला भाई दिलीप एएन कॉलेज में बीए, जबकि छोटा भाई संतोष पटना हाईस्कूल का छात्र है।
अपने जिगर के दो टुकड़ों आशीष आलोक को गोद में लिए रवि की प|ी सुधा चीख मार कर रोने लगी। चारों और चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। सुधा कह रही थीं, अब दोनों बचवा के कौन देखतै भगवान। बेटी का सुहाग उजड़ने की सूचना मिलने के बाद रवि की सास भी हसनपुरा रोड स्थित घर पहुंच गई। वह छाती पीट-पीटकर रोने लगी। आस-पड़ोस की महिलाएं मंजू, सुधा रवि की सास को ढाढ़स बंधाने में लगी थी, लेकिन उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। जवान बेटे रवि की पीएमसीएच में मौत होने के बाद पिता सुरेश प्रसाद वहीं दहाड़ मारकर रोने लगे। भाई संतोष दिलीप की सिसकियों से हसनपुरा रोड में सन्नाटा पसर गया। दोनों भाई घर से दुकान तक भाई की हत्या होने के बाद दौड़ लगा रहे थे। स्थानीय लोग कह रहे थे रवि हंसमुख लड़का था। वह इतना सीधा था कि अगर उसे कोई कुछ कहता था तो वह उसका जवाब तक नहीं देता था।
रवि की फाइल फोटो
प्रभारी एसएसपी मानवजीत सिंह ने बताया कि अपराधियों का सुराग लगाया जा रहा है। इलाके में छापेमारी की जा रही है। बाइक का नंबर पुलिस को नहीं मिला है।
स्थानीय लोगों ने बताया क