पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 घंटे तक कटी रही बिजली, व्रती परेशान

4 घंटे तक कटी रही बिजली, व्रती परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेंटेनेंसके नाम पर प्रतिदिन हो रही बिजली कटौती से राजधानी के लोग परेशान हो चुके है। मंगलवार को शिवपुरी, अल्कापुरी, अनीसाबाद, मित्रमंडल कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, चितकोहरा, भीखा चक, रघुनाथ टोला सहित आसपास के दर्जनों कॉलोनियों में तीन घंटे के बजाए चार घंटे बिजली गुल रही।

इस कारण इस इलाके में सबसे ज्यादा जिऊतिया व्रत करने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। चितकोहरा निवासी शोभा देवी ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण गर्मी उमस से पूरे दिन व्रत करने वाली महिलाएं परेशान रही।

वहीं, बिजली गुल होने के कारण कई मोहल्ले में समय पर सप्लाई का पानी नहीं सका। घरों में पानी का मोटर नहीं चलने के कारण परेशानियां झेलनी पड़ी। इसी तरह नाला रोड, लोहानीपुर, साधनापुरी, गर्दनीबाग, यारपुर, गांधी रोड, निराला नगर, हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, लालजी मार्केट, ठाकुरबाड़ी रोड, राजधानी मार्केट सहित आसपास के दर्जनों कॉलोनियों में घंटों बिजली गुल रही।