- Hindi News
- सफाई के लिए 22 लाख का झाडू, बेलचा खरीदेगा निगम
सफाई के लिए 22 लाख का झाडू, बेलचा खरीदेगा निगम
पटना| दशहरा,बकरीद, दीपावली, छठ एवं मुहर्रम के अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। ब्लीचिंग पाउडर, झाडू, बेलचा, फट्टा, झाडू में लगने वाला डंडा और रस्सी आदि की खरीद पर करीब 22 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए नगर निगम के नगर वित्त एवं लेखा नियंत्रक ने राशि आवंटन की स्वीकृति दे दी है। नूतन राजधानी को आठ लाख, कंकड़बाग को चार लाख तथा बांकीपुर पटना सिटी अंचल के लिए पांच-पांच लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।