पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्किंग स्थलों की घेराबंदी होगी, लगेगा निगम का बोर्ड

पार्किंग स्थलों की घेराबंदी होगी, लगेगा निगम का बोर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|पार्किंग स्थलोंकी घेराबंदी की जाएगी और वहां निगम का पार्किंग बोर्ड लगेगा। वाहन पार्किंग की घेराबंदी नहीं होने से विभागीय वसूली नहीं हो पा रही है। अपर नगर आयुक्त राजस्व ने नगर मुख्य अभियंता को पार्किंग स्थल की घेराबंदी और पार्किंग बोर्ड लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सात जुलाई को इस संबंध में बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने आपको पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि पार्किंग की घेराबंदी नहीं होने से विभागीय वसूली नहीं हो पा रही है। इससे निगम को आर्थिक क्षति हो रही है। इसके बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं की गई।