डीबी स्टार पटना
डीबी स्टार > पटना
चरित्रनिर्माणही राष्ट्र निर्माण है, इसलिए चरित्र निर्माण पर युवा ध्यान दें। शिक्षण संस्थाओं में भी इसके लिए जागृति लाने की जरूरत है। यह बातें मंगलवार को अवकाश प्राप्त आईएएस और टेंपल ऑफ अंडरस्टैंडिंग के महासचिव यूएसपी ठाकुर ने कही। वह पटना यूनिवर्सिटी के पीजी उर्दू विभाग में छात्र- छात्राएं के लिए आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में बोल रहे थे। इसका आयोजन सुलभ इंटरनेशनल फॉर एक्शन सोशियोलॉजी के तत्वाधान में टेंपल ऑफ अंडर स्टैंडिंग की ओर से किया गया था।
प्रतियोगिता से पूर्व अपने संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं से चरित्र निमार्ण पर विशेष जोर देने की अपील की। कहा इससे ही हमारा देश मजबूत होगा। कार्यक्रम में टेंपल ऑफ अंडरस्टैंडिंग के सचिव एमटी खान ने संस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था समाज में विभिन्न धर्मों के बीच समन्वय और सद्धभाव स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर संस्था के ज्वाला प्रसाद, एहतेशाम कटोनवी, विभागाध्यक्ष प्रो. जावेद हयात, प्रो. इसराइल रजा, इस्माइल नकवी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम में एमटी खान, प्रो. जावेद हयात, यूएसपी ठाकुर, रेयाज अजीमाबादी।
राष्ट्र निर्माण केे लिए चरित्र पर दें ध्यान
प्रतियोगिता में रहे विजेता
वाद-विवाद प्रतियोगिता में शाहिद वसी प्रथम स्थान, नुमान रजा दूसरे स्थान पर रहे तो फैजून निशां तीसरे स्थान पर रही। वहीं सांत्वना पुरस्कार मो. नसीमुद्दीन और महविश फातिमा को दिया गया।