राजधानी में लो फ्लोर एसी बसें दिसंबर से
97 चौक-चौराहों पर लगेगी इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक लाइट, विभाग ने दिए 26 करोड़
3 वर्षों तक मेंटेनेंस
प्रथमचरण में तीन वर्षों तक रख-रखाव का कार्य चयनित कांट्रैक्टर द्वारा किया जाएगा। ट्रैफिक लाइट कंट्रोल रूम के संचालन की जिम्मेदारी पटना यातायात पुलिस की होगी।
बुडको को जिम्मेदारी
योजनाका कार्यान्वयन बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, बुडको द्वारा कराया जाएगा। आवंटित राशि के निकासी एवं व्यय का काम नगर निगम आयुक्त देखेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक लाइट पर नियंत्रण के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां से ट्रैफिक की स्थिति सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। जहां इलेक्ट्रानिक ट्रैफिक लाइट लगाई जानी है, उसके लिए पटना यातायात पुलिस द्वारा स्थल की पहचान कर ली गई है।
इन रूटों पर आईं बसें
{रूटनंबर पांच पर सात बसें गांधी मैदान से खगौल के लिए चलेंगी।
{आठ नई बसें मीठापुर से अगमकुआं वाया करबिगहिया, राजेन्द्र नगर, बहादुरपुर, कुम्हरार चलेंगी।
{पांच बसें गांधी मैदान से नौबतपुर तक वाया दानापुर चलेंगी।
पटनासिटी में भी चलेंगी बसें: अगलेफेज में फुलवारीशरीफ, पटना सिटी सहित और 12 रूटों पर नई बसें आएंगी। इसके अलावा भागलपुर, दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया सहित अन्य शहरों में भी ये सेवाएं शुरू होंगी। इस अवसर पर बुडको के एमडी डीके शुक्ला भी मौजूद थे।
कंकड़बाग,हनुमाननगर में भी बस चलाने की मांग
नईबसों के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने मंत्री से कंकड़बाग, राजेंद्रनगर, बाजार समिति, हनुमान नगर एवं भूतनाथ इलाकों में भी बसें चलाने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि तीसरे फेज में इन रूटों पर बसें चलाईं जाएंगी।
पटना शहरके 97 चौक-चौराहों पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। इसके साथ ही एडेप्टिव लाइट सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था पर बेहतर नियंत्रण के लिए यह योजना बनाई गई है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग से 26 करोड़ 6 लाख 47 हजार रुपया सहायक अनुदान के रूप में निगम को आवंटित कर दिए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रैफिक लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
पटना। राजधानीकी सड़कों पर लो फ्लोर एसी और नॉन एसी बसें दिसंबर से चलने लगेंगी। राज्य के अन्य शहरों