पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर बोले गरीबों से कम लेंगे फीस

डॉक्टर बोले-गरीबों से कम लेंगे फीस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाषाऔर आईएमए के प्रतिनिधियों ने तय किया कि बीपीएल कार्डधारी को फीस में छूट देंगे। डॉक्टरों ने यह घोषणा राजद सांसद पप्पू यादव के साथ बातचीत के बाद की। हालांकि डॉक्टर और सांसद के बीच कुछ बिंदुओं पर सहमति तो बनी, लेकिन कई बिंदुओं के बीच विरोध के स्वर स्पष्ट सुनाई दिए।

शुक्रवार को आईएमए हॉल में डॉक्टरों ने सांसद को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। मधेपुरा, सहरसा में डॉक्टरों के खिलाफ सांसद पप्पू यादव द्वारा चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ डॉक्टरों में विरोध का स्वर उभरा। भाषा के महासचिव डॉ. अजय कुमार ने कहा कि डॉक्टर गरीब मरीजों का खासकर बीपीएल कार्डधारक को कम फीस पर इलाज करेंगे। फीस तय करना डॉक्टरों का संवैधानिक अधिकार है और दबाव में तय नहीं की जा सकती है। पप्पू यादव ने सहरसा और मधेपुरा में अधिक फीस और बिना जरूरत के भी जांच लिखने के खिलाफ आंदोलन चला रखा है। सांसद ने कहा कि डॉक्टरों को अपनी फीस और पैथोलॉजी वाले का चार्ज शीट नोटिस बोर्ड पर लगाना चाहिए। बिना नर्सिंग कानून के तहत पंजीयन करवाए धराधर नर्सिंग होम खुल रहे हैं।

इन मुद्दों पर बनी सहमति

{फीसकी रसीद मिलेगी

{फर्जी डाॅक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा

{नोटिस बोर्ड पर फीस और पैथोलॉजी शुल्क की सूची रहेगी

पप्पू यादव अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ।