- Hindi News
- सभी छात्राओं को नहीं मिलेगा सैनेटरी नैपकिन
सभी छात्राओं को नहीं मिलेगा सैनेटरी नैपकिन
पटना। राज्यके सभी मध्य, उच्च और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं के लिए लागू की गई मुख्यमंत्री सैनेटरी नैपकिन योजना का आकार इस साल छोटा रहेगा। अब सरकार ने निर्णय लिया है कि इस साल योजना को पॉयलट के आधार पर लागू किया जाएगा। हर जिले के 50-50 विद्यालयों का चयन कर, वहां छात्राओं को सैनेटरी नैपकिन दी जाएगी। पहले निर्णय लिया गया था कि सरकारी मध्य, उच्च और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की सभी छात्राआओं को नैपकीन मिलेगी। दिया जाएगा। विदित हो कि इस योजना की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मार्च, 2014 में की थी।