पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीतीश को छोड़ पूरी दुनिया को दिखा नमो का 56 इंच वाला सीना: सुमो

नीतीश को छोड़ पूरी दुनिया को दिखा नमो का 56 इंच वाला सीना: सुमो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीतीश के चलते बनी मजबूर सरकार : मंडल

पटना। पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी साहसिक विदेश नीति से पाकिस्तान, चीन और अमेरिका को जो संदेश दिया, उससे हर भारतीय का सीना चौड़ा हुआ है। नीतीश को छोड़ पूरी दुनिया को नरेंद्र मोदी का 56 इंच वाला सीना दिख रहा है। नीतीश की नजर पर ईष्या-द्वेष का धुआं छाया हुआ है।

नरेंद्र मोदी से खुन्नस की वजह से नीतीश कुमार जहां बिहार में भाजपा को मिटाने के लिए चारा घोटाला के दोषी लालू प्रसाद की गोद में बैठ गए, वहीं शिक्षक नियुक्ति घोटाले में 10 साल की सजा पाने वाले इनेलो नेता ओम प्रकाश चौटाला से हाथ मिलाने हरियाणा भी पहुंच गए।