पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन रहे या टूटे, इससे हमें क्या फर्क : मांझी

भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन रहे या टूटे, इससे हमें क्या फर्क : मांझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदनकी यात्रा ने पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि देश में भाजपा कमजोर हो रही है। इससे हमलोग खुश हैं। वैसे भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन रहे या टूटे, इससे जदयू को ना तो कोई लेना-देना है और ना ही हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

हम तो यही जानते हैं कि महा गठबंधन बनाने का जदयू को फायदा हुआ है। विधानसभा के उपचुनाव में राजद और कांग्रेस के साथ उनके दल के गठबंधन होने से तीनों दलों को कितना फायदा हुआ है, यह बताने के लिए उपचुनाव में गठबंधन का नतीजों पर एक नजर डालना ही काफी होगा।

लंदन की पांच दिनों की यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री का स्वागत करने को हवाई अड्डे के बिहार हैंगर में मंत्रियों और जदयू के नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।