पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमें लिखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमें लिखें

Áआपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है-

दैनिकभास्कर

आशाआर्केड, अनीसाबाद, पटना। आप हमें featuredesk.patna@dbcorp.in

परई-मेल भी कर सकते हैं।

दुर्गा पूजा समितियां आम जन का ध्यान रखें

Áदुर्गा पुजा समितियों के पदाधिकारियोँ से अनुरोध है कि दुर्गा पुजा के अवसर पर लाउड स्पीकरों का कम से कम प्रयोग करें और केवल दुर्गा पाठ का प्रसारण कम आवाज रख कर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को ध्वनि प्रदूषण के खतरों से बचाया जा सके। छोटे बच्चों, बूढ़ों- बुजुर्गों, ह्रदय एवं उच्च रक्तचाप के रोगियों को तेज आवाज से परेशानी हो सकती है। वैसे साउंड बाक्सों का प्रयोग करने से बचें। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद तथा जवबदेह पदाधिकारियों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।

-डा. शंकर प्रसाद, पटना।

पात्रतापरीक्षा होनी चाहिए

Áप्रस्तावित व्याख्याता बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में बहस जारी है। कई लोग अपने:अपने तर्क दे रहे हैं। यह बहाली प्रक्रिया आगे क्या रूप लेगी, फिलहाल कहना मुश्किल है। लेकिन इस मामले में मेरा भी एक सुझाव है। बेहतर यह होगा कि एक पात्रता परीक्षा का आयोजन कर लिया जाए।इससे सभी को मौका मिले जाएगा और किसी का विरोध नहीं रह जाएगा। स्क्रूटनी भी इस तरह हो जाएगी। इस प्रक्रिया से सही अभ्यर्थियों को चुनना आसान होगा। सरकार इस विचार पर ध्यान दे।

-राजेश कुमार सिंह, गायघाट,पटना।

किसानपरेशान हो रहे

Áकईवर्षों के प्रयास के बाद डीएलओए, पटना के यहां से बिहटा अंचल के किसानों के बकाया भुगतान के लिए बना प्राक्कलन भूअर्जन कार्यालय पहुंचा, लेकिन इस कार्यालय ने कई बिंदुओं पर जानकारी मांगते हुए फिर से इसे वापस भेज दिया। कार्यालयों के चक्कर में वर्षों से बिहटा के किसान पिस रहे हैं। आखिर कब तक ऐसा होता रहेगा।

-गोपाल प्रसाद, ई-मेलसे।

आपकी चिट्ठी