पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोनावाला सिटी में बुकिंग पर उपहार

लोनावाला सिटी में बुकिंग पर उपहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गृहवाटिका होम्स प्रा. लि. ने शुक्रवार को नए प्रोजेक्ट ‘लोनावाला सिटी फेज-1’ के संदर्भ में प्रेस वार्ता की। कंपनी के निदेशक सेल्स सौरभ कुमार ने बताया कि कंपनी अभी अपने पुराने प्रोजेक्ट्स वीआईपी रेसिडेंसी(3199 रुपए प्रति स्कवायर फुट), ग्रीन वाटिका(2999 रुपए प्रति स्कवायर फुट), उर्मिला वाटिका एवं गृहलक्ष्मी(2500 रुपए प्रति स्कवायर फुट) एवं राम महावीर वाटिका(1999 रुपए प्रति स्कवायर फुट) की दर से बेच रही है। गृह वाटिका के प्रबंध निदेशक अनिता तिवारी ने बताया कि कंपनी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 74 एकड़ में फैले लोनावाला प्रोजेक्ट को लांच करेगी। इस प्रोजेक्ट में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक की जानेवाली बुकिंग पर 5 ग्राम के 4 सोने के सिक्के दिए जा रहे हैं। महिला के नाम पर बुकिंग लेने पर सोने के दो सिक्के अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। इस मौके पर कंपनी के प्रवीण कुमार, रश्मि सिन्हा, प्रियांशी सिंह, राजीव कुमार सहित कई स्टाफ मौजूद रहे।