पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन समझौते पर बेनतीजा रही बैठक बैंककर्मियों ने दी हड़ताल की धमकी

वेतन समझौते पर बेनतीजा रही बैठक बैंककर्मियों ने दी हड़ताल की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको नई दिल्ली में इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन(यूएफबीयू) के बीच 10वें वेतन समझौते पर बैठक बेनतीजा रही। बैंककर्मियों ने आरोप लगाया कि आईबीए के अड़ियल रवैये के कारण वार्ता असफल हुई है। उनके अनुसार, आईबीए मात्र 11 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के अपने पिछले रुख पर अड़ा है, जबकि महंगाई के मद्देनजर बैंककर्मी 25 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहे हैं। हालांकि वार्ता की सफलता के लिए बैंक कर्मियों ने अपनी मांग में लचीलापन लाने के स्पष्ट संकेत दिए थे। बिहार प्रोविंशियल इंप्लाइज एसोसिएशन(बीपीबीइए) के संजय तिवारी ने बताया कि आईबीए के रुख से बैंककर्मी देशव्यापी हड़ताल करने को विवश हो जाएंगे।

एकसंगठन ने की घोषणा : यूनाइटेडफोरम ऑफ बैंक्स यूनियन(यूएफबीयू) के बयान की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बीपीबीईए के अध्यक्ष रामेशवर प्रसाद एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन(एआईबीओओ, बिहार राज्य समिति) के महासचिव कुमार अरविंद ने बताया कि 28 और 29 अक्टूबर को बैंककर्मी देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे।