- Hindi News
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने जीता इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड
बैंक ऑफ बड़ौदा ने जीता इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड
राजभाषाकार्यान्वयन में उत्कृ़ष्ट कार्य निष्पादन के लिए वर्ष 2012-13 के लिए भाषिक क्षेत्र “ख” में स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों की श्रेणी में बैंक ऑफ बड़ौदा को इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। बैंक के कार्यपालक निदेशक पी श्रीनिवास ने भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से यह सम्मान प्राप्त किया। बैंक ऑफ बड़ौदा को लगातार तीसरी बार प्रथम पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा राजभाषा सचिव नीता चौधरी भी उपस्थित रहे। बैंक की ओर से महाप्रबंधक (प्रभारी-राजभाषा) प्रभात अग्रवाल तथा सहायक महाप्रबंधक(राजभाषा) डॉ जवाहर कर्नावट उपस्थित थे।