पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना बम ब्लास्ट में लगा था ‘माल ए गनीमत\' का पैसा

पटना बम ब्लास्ट में लगा था ‘माल-ए-गनीमत\' का पैसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
याकूब मेमन की फांसी रुकी

1993 के मुंबई धमाका मामला

पटनाब्लास्ट के मामले में रांची से पकड़े गए आतंकियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें पटना में मोदी की रैली के दौरान बम ब्लास्ट करने के लिए पांच लाख रुपए मिले थे। यह पैसा उन्हें भोपाल में हुई मन्नपुरम गोल्ड से ढाई करोड़ की लूटी रकम से मिला था।

आतंकियों को यह पैसा खंडवा जेल से फरार आतंकी अबू फैसल ने उन्हें दिया था। अबू फैसल भी इस लूट कांड में शामिल था। अबू फैसल और बिजनौर से फरार आतंकियों ने एमपी में अंजाम दी गई बैंक लूट की वारदातों से काफी पैसा इकट्ठा कर लिया था।

नई दिल्ली |मुंबई में1993 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के दोषी याकूब अब्दुल रजाक मेमन की फांसी पर फिलहाल रोक लग गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उसकी पुनर्विचार याचिका स्वीकार की। कोर्ट ने इस पर सीबीआई से जवाब मांगा है। मेमन ने खुली अदालत में सुनवाई का अनुरोध किया है। उसने अपनी याचिका में सुप्रीम काेर्ट के दो सितंबर के फैसले को आधार बनाया है।

क्या है ‘माल गनीमत\\\'

सिमीऔर आईएम के आतंकियों को पाक खुफिया एजेंसी से फंडिंग मिलनी बंद हो गई है। इसलिए आतंकियों ने अपना सेल बना लिया है, जिसका नाम ‘माल गनीमत।\\\' सेल जेहाद के लिए लोगों से पैसा इकट्ठा करता है। इसी से वे यहां लूट डकैती को अंजाम देकर रकम इकट्ठा करते थे।खंडवा जेल से फरार सिमी के आतंकियों ने पुलिस के सामने पांच बैंक डकैतियों सहित अन्य अपराधों में हाथ होना कबूला था।

दुबई से शुरू हुआ था ‘माल-ए-गनीमत\\\'

आईएमका आतंकी असदुल्लाह अख्तर उर्फ हड्डी ने खुलासा किया कि आईएम संस्थापकों में से एक मिर्जा बेग ने ‘माल-ए-गनीमत\\\' की शुरुआत दुबई से की थी। वे वहीं के रईसों से वसूली कर हवाला के जरिए भारत में आतंकियों तक पहुंचाते थे।