- Hindi News
- प्रेमचंद रंगशाला में नुक्कड़ नाटक सद्गति की प्रस्तुति
प्रेमचंद रंगशाला में नुक्कड़ नाटक सद्गति की प्रस्तुति
प्रेमचंद रंगशाला में नुक्कड़ नाटक सद्गति की प्रस्तुति
डीबी स्टार > पटना
प्रेमचंदरंगशालाके प्रांगण में शुक्रवार को नाट्य संस्था रंग सृष्टि ने नुक्कड़ नाटक सदगति को प्रस्तुत किया। नाटक मुंशी प्रेमचंद की दो कहानियों सद्गति और ठाकुर का कुआं को मिलाकर अनिल ओझा द्वारा लिखा गया था, जिसका निर्देशन युवा नाट्य निर्देशक सनत कुमार ने किया। नाटक में समाज में दलितों का उत्पीड़न और शोषण दिखाया गया। समाज के एक बड़े तबके की गरीब और जमींदारों के शोषण को इसके जरिये सामने लाया गया। नाटक में हमारे समाज में गहरे तक जड़ जमा चुकी जाति व्यवस्था के द्वारा पैदा किए गए सामाजिक भेदभाव को दिखाया गया। नाटक की सूत्रधार थी स्वाति किरण वहीं कलाकारों में नंदन पाण्डेय, दीवाकर कुमार शर्मा, धीरज कुमार अंजनी, पंकज राय, पप्पू कुमार, हर्षवर्धन, जीवन, अमित, ज्योतिंद्र समेत कई अन्य शामिल थे।