पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतुहा ग्रिड में गड़बडी, पूर्वी पटना के कई इलाकों में कट

फतुहा ग्रिड में गड़बडी, पूर्वी पटना के कई इलाकों में कट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। दुर्गापूजामें राजधानी के किसी हिस्से में बिजली नहीं कटेगी। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने यह घोषणा की है। कंपनी की एमडी पलका साहनी ने कहा कि पेसू क्षेत्र में 12 सितंबर से 24 सितंबर तक मेंटेनेंस काम पूरा कर लिया गया था, लेकिन ग्रिड का मेंटेनेंस करने के लिए बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने शट डाउन लिया। इससे कुछ देर के लिए लोगों को परेशानी हुई। पश्चिमी पटना के अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार सिंह ने सोमवार को 11 बजे से 1 बजे तक सेफ्टी मेंटेनेंस करने के लिए 11 केवी डाकबंगला फीडर को शट डाउन लेने का आदेश दिया था। इस पर एमडी ने नाराजगी व्यक्त की। तबब दिलीप कुमार सिंह ने आदेश वापस ले लिया। इसके बाद मध्य पटना को राहत मिली।