- Hindi News
- बारिश का असर: नया आलू 40 तो भिंडी का भाव 30 पार
बारिश का असर: नया आलू 40 तो भिंडी का भाव 30 पार
सब्जियों की खुदरा दर ( रुपए प्रति किलो)
नवरात्रके दौरान अमूमन हर वर्ष फलों के रेट बढ़ जाते थे, लेकिन इस वर्ष स्थिति सामान्य है। वहीं, सब्जियों के रेट लोगों काे तकलीफ दे रहे हैं। बीते सप्ताह भारी बारिश होने से लत्तीदार सब्जियों के पौधे पानी में डूब गए हैं। ज्यादातर खेतों में अब भी पानी है। मजदूर खेत में जाकर भिंडी तोड़ने को राजी नहीं हो रहे हैं। जो जाते भी हैं तो डेढ़ गुना ज्यादा मजदूरी मांगते हैं।
वैशाली के सजई गांव के किसान गन्नू यादव के अनुसार, नेनुआ और झिंगिनी के पौधे बचाने में मजदूरी जा रही है। इसलिए ये महंगे हो रहे हैं। चूंकि दशहरा के कारण दो दिनों तक मंडी में सब्जियां नहीं आती हैं, इसलिए लोग अधिक सब्जी खरीद रहे हैं। इससे कई खुदरा बाजार के विक्रेताओं ने रेट बढ़ा दिए हैं।
रविवार को फलों के दाम
केला20-30रुपएप्रति दर्जन
सेव 70-100रुपएप्रति किलो
मौसमी 40रुपएप्रति किलो
अनार 90रुपएप्रति किलो
पपीता 45रुपएप्रति किलो
शकरकंद 30रुपएप्रति किलो
अंगूर 60-80रुपएप्रति किलो
नोट:- हालांकिक्षेत्रवार खुदरा बाजार के रेट में थोड़ा फर्क देखा गया। कदमकुआं साहित्य सम्मेलन बाजार में सामान्यत: अधिक तेजी देखी जाती है।
अंटा घाट बाजार मीठापुर साहित्य सम्मेलन बेली रोड (पुनाईचक)
नयाआलू ~40 ~ 40~50~50-55
पुरानाआलू ~30 ~30 ~32 ~32
भिंडी- ~30 ~30 ~34-35 ~35
नेनुआ- ~24 ~24 ~30 ~30-32
टमाटर ~32-35 ~30 ~40-50 ~40-50