- Hindi News
- नालंदा गया में क्यू फीवर की विशेषज्ञों की टीम ने की जांच
नालंदा गया में क्यू फीवर की विशेषज्ञों की टीम ने की जांच
पटना | नालंदाके थरथरी में पशुओं में क्यू फीवर और गया में इपिजोटिक हिमोरेजिक के मामले में विशेषज्ञों की टीम रविवार को जांच करने पहुंची। टीम द्वारा सोमवार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। केंद्र द्वारा राज्य सरकार को पत्र भेज कर पूरे मामले की जांच कर रोकथाम के निर्देश के बाद पशु मत्स्य संसाधन विभाग ने कार्रवाई के तहत जांच टीम को भेजा है। पशुपालन निदेशक आलोक रंजन घोष ने बताया कि टीम सोमवार को रिपोर्ट सौंप देगी। जांच टीम में पशु स्वास्थ्य उत्पाद संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. अनूप कुमार राय, डॉ. विजय कुमार झा डॉ. उमेश कुमार शामिल हैं।