डीबी स्टार पटना
डीबी स्टार > पटना
नालेके कारण सड़क धंसी पड़ी थी, डीबी स्टार ने मामला उठाया तो कालीबाड़ी रोड का नाला ठीक हो गया। नाला बनाए जाते समय सड़क भी ठीक करने की बात हुई, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। डीबी स्टार की पड़ताल में सामने आया कि सड़क के ठेकेदार ने लंबाई में सड़क छोड़ी और चौड़ाई बढ़ाकर भुगतान ले लिया। ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व अभियंता के फंसने की बात होने लगी तो विभाग के वर्तमान अभियंता ने जल्द सड़क बनाने का भरोसा दे दिया। मगर, अब नवरात्र के चार दिन बीतने के बाद विभागीय अभियंता सामने आने या फोन उठाकर हकीकत बताने से बच रहे हैं।
नवरात्र के दौरान यहां विधायक-सांसद से राज्यपाल तक आते रहे हैं और इस बार भी आने की उम्मीद है, लेकिन नाला निर्माण से बचे मलबे के कारण उबड़खाबड़ हुई सड़क पर वीआईपी गाड़ियाें को भी आम आदमी की तरह परेशानी झेलनी होगी। कालीबाड़ी पूजा समिति के संयुक्त सचिव अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि इस रोड के ठीक स्थिति में नहीं होने के कारण भक्तजनों को इस बार परेशानी होगी। सभी बड़े और छोटे वाहनों का आनाजाना मुश्किल होगा। ग्रामीण कार्य विभाग के दानापुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिन्हा से इस मुद्दे पर शनिवार और रविवार को बात करने का प्रयास बेकार गया।
कालीबाड़ी सड़क बनाने को नहीं तैयार