पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंसर से लड़ेंगे एलोपैथी आयुष

कैंसर से लड़ेंगे एलोपैथी आयुष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंसरका इलाज बहुत लंबा और खर्चीला होता है, इलाज में डाक्टर शरीर के दर्द का दवा से इलाज तो कर देते हैं लेकिन मरीज को जो मानसिक दर्द होता है उसका इलाज नहीं हो पाता। लोगों को सस्ता और संपूर्ण इलाज देने के लिए ही अब चिकित्सा से जुड़े तमाम लोगों को एक साथ मिलकर आगे आने का समय गया है। यह बातें प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ और इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने रविवार को होटल सम्राट में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कैंसर के इलाज के लिए सभी चिकित्सा पद्धति के लोगों ने मिलकर इसके इलाज में नयापन देने के लिए एलोपैथी एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन की स्थापना की गई है। इसके बाद वैज्ञानिक आधार पर इलाज का एक मॉडल विकसित तैयार करने की कोशिश की जाएगी। इसका उद्देश्य कैंसर के इलाज को कम खर्चीला बनाना है ताकि आम आदमी की यह पहुंच में हो। साथ ही कैंसर के मरीजों को शुरूआती दौर में पहचान कर इसका समुचित इलाज किया जाए। प्रथम चरण में कंकड़बाग स्थित एसएस हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक आधार पर काम किया जाएगा। इस मुहिम को राष्ट्रीय स्तर का रूप देने के लिए पटना में नवंबर में एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पैथी के डॉक्टर मिलकर इस बीमारी को खत्म करने के लिए एक मंच पर आए हैं इस दौरान एलोपैथी के डॉ सहजानंद सिंह, होमियोपैथी के डॉ रामजी प्रसाद सिंह, इलेक्ट्रो होमियोपैथी के डॉ एमके साहनी, डॉ भरत प्रसाद सिंह, आयुर्वेद के डॉ देवानंद सिंह, यूनानी चिकित्सा के डॉ तौहीद किब्बा और डॉ ग्यासुद्दीन समेत कई अन्य मौजूद थे।

press confrence

प्रेस को संबोधित करते डॉ. जेके सिंह। साथ में मौजूद आयुष डॉक्टर।