दैनिक भास्कर की डांडिया नाइट आज
पटना | मंगलवारशाम को डांडिया और गरबा से पटना में धूम मचेगी। इस नवरात्र को खास बनाने के लिए दैनिक भास्कर हर्बल सिटी इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शहरवासियों के लिए डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। बेली रोड पर रूपसपुर पेट्रोल पंप रूपसपुर थाने के पास स्थित वाटिका (वाटिका प्रीमियर होटल) में डांडिया नाइट शाम 7 बजे से शुरू होगी। यहां कपल्स के साथ मिस इंडिया बॉलीवुड अभिनेत्री जोया अफरोज थिरकेंगी। भक्ति और फिल्मी गीतों पर थिरकने में सबका साथ देंगे इंडियन आइडल फेम रजत आनंद। इस आयोजन में वाटिका प्रीमियर होटल हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, रेडियो मिर्ची रेडियाे पार्टनर, नक्षत्र न्यूज टेलीविजन पार्टनर और इनोवा बिजनेस सेंटर इवेंट पार्टनर हैं। साथ ही केवीएन क्लासेस, बॉलीवुड अर्बन डोरी फैशन बुटिक सहायक पार्टनर हैं। डांडिया में भाग लेने के लिए आमंत्रण पत्र ही मान्य होगा। एक आमंत्रण पत्र पर एक कपल की ही इंट्री होगी।