पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकल सिस्टम बना तो बारिश संभव

लोकल सिस्टम बना तो बारिश संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकल सिस्टम बना तो बारिश संभव

पटना| दुर्गापूजा के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार काे भी राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र के निदेशक आशिष कुमार सेन ने बताया कि वैसे तो बारिश के लिए कम हवा का दबाव या कोई अनुकूल सिस्टम नहीं बना है, लेकिन लोकल सिस्टम बनने से कभी भी बारिश हो सकती है। ऐसी बारिश की भविष्यवाणी राडार पर बादलों को देख कर एक-दो घंटे पहले ही की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अभी मानसून के वापस जाने का समय चल रहा है। राजधानी में कभी भी हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। शहर में अब तक 938.6 एमएम बारिश हुई है।