पटना ¿ नवरात्रमें प्याज की मांग काफी कम हो गई है। इसका सीधा असर प्याज के भाव पर पड़ा है। सोमवार को पटना के अलग-अलग बाजारों में प्याज 20-21 रुपए किलो बिका, जबकि पिछले सप्ताह तक कीमतें 25 के ऊपर ही थीं। अंटा घाट और मुसल्लहपुर मंडी में 5 किलो प्याज की कीमत 90 रुपए तक गई।