पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन डकैती : 24 घंटे बाद जख्मी ने बदला बयान पुलिस ने केस

ट्रेन डकैती : 24 घंटे बाद जख्मी ने बदला बयान पुलिस ने केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहटामें 12141 डाउन लोकमान्य तिलक-राजेन्द्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस में रविवार को हुई डकैती के दौरान घायल शहरोज बार-बार अपना बयान बदल रहा है। सोमवार को उसने पुलिस को बताया कि बाथरूम में मुंह धोते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। उसे बचाने के लिए अव्वल लपका तो वह भी गिर गया। पहले दिन उसने बताया था कि डकैती का विरोध करने के कारण डकैतों ने उसे फेंक दिया था। उसके पीछे डर के मारे अव्वल भी कूद गया था। 24 घंटे के अंदर उसके बदले बयान को ही पुलिस सही बता रही है। पहले दिन के बयान को पुलिस भी खारिज कर रही है।

रेल डीएसपी अखिलानंद चौधरी ने बिहटा जीआरपी पीपी में यह सूचना दी है। डीएसपी की मानें तो रविवार शाम 7 बजे के बाद कहानी खुली। दो युवक कमाल आलम शफरुल आलम इलाज करा रहे शहरोज को देखने पीएमसीएच आए। दोनों ने बताया कि शहरोज मृतक अव्वल आलम उसके साथ थे। ट्रेन में डकैती नहीं हुई, बल्कि दोनों सुबह बाथरूम की ओर गए थे। गेट पर हाथ मुंह धोने के कारण शहरोज का संतुलन बिगड़ गया। उसे गिरता देख अव्वल उसे बचाने लगा और दोनों गिर पड़े। सोमवार को इस मामले की जंाच करने निकले डीएसपी जख्मी शहरोज के पास पहुंचे। डॉक्टर ने उससे ज्यादा पूछताछ करने से मना किया। इसलिए एक छोटा सा वीडियो क्लिप उसके बयान का बनाया गया। इसमें उसने भी स्वीकार किया है कि उसके साथ लूटपाट नहीं हुई थी। वह मुंह धोने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से गिरा है।

अब सवाल यह है कि अगर हादसा हुआ तो डकैती की खबर कैसे फैली? रेल एसपी के मुताबिक एकाध स्थानीय लोगों ने डकैती की बात कह कर मामले को दूसरा रंग दे दिया। वीडियो फुटेज अन्य स्रोतों के जरिए उन लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

रविवार को डकैती नहीं हुई थी, बल्कि हादसे में ट्रेन से गिरने के कारण पैसेंजर अव्वल आलम की मौत हुई थी। घायल यात्री उसके साथ सफर कर रहे चश्मदीदों के बयान लेने के बाद सोमवार को रेल पुलिस मुख्यालय ने यह दावा किया। बकौल रेल एसपी ‘प्रत्यक्षदर्शियों घायल पैसेंजर के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है।’ रेल पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले रेलवे के कीमैन संजय राम ने दौलतपुर के पास निरीक्षण के क्रम में सुबह साढ़े सात बजे पटरी किनारे घायल मृत पैसेंजर को देखा था। उसने घायल सहरोज से पूछताछ करने की कोशिश की पर बेसुध होने के कारण उसके नाम-पता की जानकारी नहीं मिल सकी। तत्काल उस