पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार्मिक रैपर के अंदर पोर्न फिल्म की डीवीडी

धार्मिक रैपर के अंदर पोर्न फिल्म की डीवीडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिकसीडी की आड़ में पोर्न फिल्मों का व्यवसाय चलाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सीडी पर धार्मिक कवर लगाकर पोर्न फिल्में बेची जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बाकरगंज, नागेश्वर कॉलोनी में भोला जी के मकान पर छापेमारी की तो वहां से पोर्न सीडी का जखीरा बरामद हुआ। करीब 5 हजार अश्लील सीडी के अलावे सीडी बनाने के उपकरण बरामद किए गए। मौके से दानिश, सद्दाम और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों पीरबहोर थाना क्षेत्र के हैं। सभी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीडी की सप्लाई पूरे बिहार में की जाती थी।

येहुई बरामदगी :दो लैपटॉप,कंप्यूटर, सीपीयू, सीडी डबिंग करने वाला बड़ा मशीन, 20 हार्ड डिस्क, 30 सॉफ्टवेयर सीडी आदि।