पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

28 हजार पद रिक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में 40 हजार एएनएम के पद स्वीकृत हैं। जबकि महज आठ हजार ही स्थायी तौर पर कार्यरत हैं। यानी अब भी 32 एएनएम की जरूरत है। फिलहाल सिर्फ 3,900 एएनएम पदों के लिए अधिसूचना भेजी गई है। अब भी 28 हजार 100 पद रिक्त हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव को भी ज्ञापन दिया गया है। नर्सों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार जल्द उनकी सेवा को स्थायी करे।

स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर आर ब्लॉक गेट के पास अपनी मांगों को रखतीं एएनएम।

संविदा एएनएम ने स्थायी नियुक्ति के लिए ऑर ब्लाक पर दिया धरना

पटना। संविदापर कार्यरत एएनएम ने सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर सोमवार को आर ब्लॉक के पास धरना दिया। जमकर नारेबाजी भी की। इनका मानना है कि राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ये 2007 से ही कार्यरत हैं। राज्य में टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से बेहतर, मातृ गुणात्मक सुधार, संस्थागत प्रसव में सुधार, परिवार नियोजन की स्थित पहले के अनुपात में काफी बेहतर हुआ है। ये सब काम एएनएम की वजह से ही सफल हुए हैं। इसके बाद भी इनकी मेहनत की अनदेखी की जा रही है। सेवा स्थायी नहीं की जा रही है। नर्सों ने कहा कि पहले वादा किया गया था कि सभी एएनएम को स्थायी किया जाएगा। लेकिन, अब तक नहीं किया गया।