कनीय अभियंता की हुई पुनर्बहाली
पटना| नॉर्थबिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की मधुबनी आपूर्ति शाखा में पदस्थापित कनीय अभियंता को कर्तव्यहीनता एवं कदाचार के आरोप में कंपनी ने 20 फरवरी, 2012 को बर्खास्त कर दिया गया था। जिसकी पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर पुनर्बहाली की गई है। बर्खास्त होने के बाद अनिल कुमार पटना उच्च न्यायालय में बर्खास्तगी के विरुद्ध केस किया था। बर्खास्त होने वाले कनीय अभियंता रोहतास जिला के मजराढ़ गांव निवासी हैं।