- Hindi News
- राजेंद्रनगर टर्मिनल पर ढाई घंटे लिंक फेल
राजेंद्रनगर टर्मिनल पर ढाई घंटे लिंक फेल
पटना|राजेंद्र नगरटर्मिनल पर सोमवार को करीब ढाई घंटे तक आरक्षण सामान्य टिकट काउंटर का लिंक फेल रहा। इससे यात्री खासे परेशान रहे। कई यात्रियों को मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करनी पड़ी। सुबह 8.20 बजे से लेकर 11 बजे तक लिंक फेल रहा। इससे तत्काल टिकट भी प्रभावित हुआ। दुर्गापूजा के मौके पर अचानक लिंक फेल होने से यात्री आक्रोशित थे।