नहीं रहा कानून का राज : भाजपा
पटना | भाजपाके प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि पटना हाईकोर्ट और नगर निगम के ट्रिब्यूनल की रोक के बावजूद जदयू विधायक अनंत सिंह द्वारा पटना सेंट्रल मॉल का उद्घाटन करना कोर्ट की अवमानना है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संरक्षण के कारण पूरे मामले में उदासीनता बरती गई। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। सरकार अपराधियों पर मेहरबान है। एक बार फिर अनंत सिंह, शहाबुद्दीन, रीतलाल यादव, पप्पू यादव का बोलबाला हो गया है।