जलेश्वर महादेव मंदिर का िनखरेगा रूप
कंकड़बागस्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित रहेगी। यहां पूजा समिति की ओर 44 वर्षों से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को 9.30 बजे शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की प्रतिमा का लोकापर्ण होगा। मंदिर के अगल-बगल मुहल्ले बिजली की रोशनी से जगमगाते रहेंगे। 51 कन्या कुमारियों को पूजन किया जाएगा। नवमी को महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष डा शांति राय ,सचिव अजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष बीके राय, संयुक्त सचिव ब्रजनंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार रवि,सदस्य अशोक सिंह, प्रो ब्रजभूषण शर्मा, जीपी वर्मा, राजीव कुमार, नंदन प्रसाद सिंह एवं चन्द्रिका सिंह आदि लोग मौके पर उपस्थित रहेंगे।
कंकड़बाग में माता की डोली ले जाते श्रद्धालु।
51 कन्या कुमारियों की पूजा होगी