यूरोकिड्स प्री स्कूल का हुआ उद्घाटन
राजेन्द्रनगररोड नंबर छह में रविवार को यूरोकिड्स प्री स्कूल का उदघाटन किया गया। उदघाटन बिहार राज्य नागरिक परिषद के वरीय उपाध्यक्ष भोला प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य अनुभा सिन्हा ने कहा कि स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी। बच्चों के लिए यहां जीम, स्वीमिंग पूल, कार लाइब्रेरी आदि की सुविधा रहेगी। उदघाटन समारोह में नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह समेत डॉ वसंत सिंह, डॉ सुभाष सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे। उदघाटन समारोह में बच्चों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।