पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने प्रदर्शनी में बनाए 40 मॉडल

बच्चों ने प्रदर्शनी में बनाए 40 मॉडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूपतिपुरस्थितपटना कॉन्वेंट स्कूल परिसर में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने 40 से अधिक मॉडल बनाए। विज्ञान प्रदर्शनी और फेट का उद्‌घाटन बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अपर्णा सिंह ने किया। स्कूल के डायरेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि विद्यालय के छात्रों में अदभुत प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. गीता जैन ने कहा कि प्रतिभा, तकनीकी ज्ञान और सृजनशीलता बहुत तेजी से बढ़ी है। प्रदर्शनी में हाइड्रो इलेक्ट्रिक मॉडल पर रवीश को प्रथम, वाटर प्यूरीफायर के लिए संकल्पा को द्वितीय और इलेक्ट्रो मैग्नेटिक के लिए आदित्य को तृतीय पुरस्कार दिया गया।