राजधानीपटनासे 20 कि
डीबी स्टार > बिहटा
राजधानीपटनासे 20 किमी की दूर स्थित पैनाल गांव में रविवार को हंगामा वर्ल्ड एम्यूजमेंट वाटर पार्क का उद्घाटन किया गया। बिहटा-खगौल मार्ग पर स्थित इस पार्क का उद्घाटन मशहूर गायक उदितनारायण, पूर्व मंत्री सांसद अश्विनी चौबे के साथ सांसद अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान धनंजय चौबे भी मौजूद थे। छह एकड़ में बने इस वाटर पार्क में विभिन्न प्रकार के रोलर कोस्टर एवं कोलबस लगाये गये है। इसके साथ ही इसमें वेब पूल का रूप दिया गया है।
तीनवाटर पार्क हमारे ड्रीम प्रोजेक्ट में

तीनवाटर पार्क हमारे ड्रीम प्रोजेक्ट में था : अश्विनी
पूर्वमंत्री सांसद अश्विनी चौबे ने पैनाल गांव में वाटर पार्क के उद्घाटन के बाद कहा की सूबे मे तीन वाटर पार्क खुलवाना उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में था। लेकिन यह सपना उनके कार्यकाल में साकार हुआ। सूबे में बन रहे नए सियासत के समीकरण पर कहा की महागठबंधन और फिर विलय की कहानी जनता को गुमराह करने की कोशिश है। ये लोग अपने निजी स्वार्थ में ठगबंधन बनाकर राज्य को फिर वहीं पहुंचाना चाहते है, जहां से काफी मशक्कत के बाद बात आगे बढ़ी थी। इस अवसर पर आए केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा की केंद्र सरकार हर क्षेत्र में राज्य की तरक्की को लेकर काम कर रही है। कार्यक्रम को सांसद अरुण कुमार सिंह ,विधायक अनिल कुमार ,पवन जायसवाल सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राहुल सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया।
बच्चों का मनोरंजन, तो राज्य की तरक्की होगी : उदित
बिहार अब तरक्की के मार्ग पर चल पड़ा है। लंबे समय तक पिछड़े रहने के कारण यहां के लोग कई सुविधाओं से वंचित रहे है, लेकिन अब माहौल बदला है और आने वाले दिनों में इसका काफी लाभ लोगों को मिलेगा। यह बातें मशहूर गायक पद्मश्री उदितनारायण ने वाटर पार्क के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा की अभीतक लोग मेट्रो सिटी में जाकर ही वाटर पार्क सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा पाते थे, लेकिन अब इसकी सुविधा यहां होने से लोगों और खासकर बच्चों का भरपूर मनोरंजन होगा। इस अवसर पर उदितनारायण ने ओढनी के रंग पियर …सहित कई गानों के मुखड़े गाकर लोगों की वाहवाही लूटी।